नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं व्यापारी मोहन कांडपाल का आकस्मिक निधन, नगर में शोक की लहर, नगर कांग्रेस परिवार ने दी श्रद्धांजलि।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पीसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ व्यापारी मोहन कांडपाल के निधन पर शहर में शोक की लहर है।काफी लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान उनका हल्द्वानी में निधन हो गया था। रविवार उनका अंतिम संस्कार रानी बाग घाट में कर दिया गया है वह अपने पीछे पत्नी दो पुत्री और एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। वह तीन भाईयो में दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई किशन कांडपाल और छोटे भाई विपिन कांडपाल है। उनकी नगर में किमोबी एजेंसी के नाम से प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान है। उनके निधन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह विधायक सरिता आर्या, उपाध्यक्ष नासिर खान महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी कोषाध्यक्ष शैलेंद्र उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश लाल पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल शाह अमनदीप आनंद दिनेश कर्नाटक पप्पू अनिल कपिल कान्हा शाह, सहित अन्य व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानूनी सेवा इकाई सदस्य द्वारा जगरूकता शिविर का आयोजन,मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और सेवाओं को सुनिश्चित।

पूर्व अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, ‘नगर कांग्रेस के मजबूत स्तंभ,वरिष्ठ कांग्रेसी श्री मोहन चंद्र कांडपाल जी का विगत दिवस बिमारी के चलते निधन होने पर नगर कांग्रेस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें’।