नैनीताल बैंक की 104वीं वार्षिक आम बैठक का सफल आयोजन, NAINI NEO का शुभारंभ, बैंकिंग सुविधाओं का लाभ कहीं भी और कभी भी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की प्रतिष्ठित बैंकिंग संस्थान”द नेनीताल बैंक लिमिटेड” की 104वीं वार्षिक आम बैठक(Annual General Meeting) का आयोजन मंगलवार को प्रधान कार्यालय नैनीताल में ऑनलाइन माध्यम से किया गया। बैठक में बैंक के वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों एवं प्रमुख व्यावसायिक उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तृत की गई। बैंक ने वित्तीय वर्ष के दौरान व्यवसाय के प्रमुख मानकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए अपनी वित्तीय स्थति को और सुदृढ़ किया है। बैंक द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन NAINI NEO का शुभारंभ किया गया।

वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का कुल व्यवसाय 6.75% की वृद्धि के साथ ₹14,118,02 करोड़ तक पहुंच गया,जो पिछले वर्ष ₹13,225.68 करोड़ था। बैंक की कुल जमा (Deposits) 4.46% की वृद्धि के साथ ₹8,623.67 करोड़ तथा सकल अग्रिम (GrossAdvances) 10.55% की वृद्धि के साथ ₹5,494.35 करोड़ हो गए।बैंक के CASA अनुपात में 40.48% का स्तर दर्ज किया गया। वहीं, रिटेल सेगमेंट में विशेष रूप से मजबूत प्रदर्शन करते हुए रिटेल अग्रिम में 22.65% की वृद्धि की गई । परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बैंक का सकल एनपीए (Gross NPA) घटकर 4.95% रह गया, जबकि शुद्ध एनपीए (Net NPA)में भी उल्लेखनीय सुधार के साथ यह 0.27% के स्तर पर आ गया। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात (PCR)बढ़कर 94.01% हो गया, जो बैंक की मजबुत जोखिम प्रबंधन एवं प्रावधान नीति को दर्शाता है।वित्त वर्ष के दौरान बैंक की लाभाप्रदता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ। बैंक के संचालन लाभ (OperatingProft) में 30.66% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई और यह 116.33 करोड़ रहा। वहीं बैंक का शुद्ध लाभ (Net Proft) 24.96% की वृद्धि के साथ ₹63.24 करोड हो गया। बैंक की नेटवर्थ में भी 26.86% की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर ₹1,062.24 करोड़ हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बी.एस.सी.की छात्रा ने की आत्महत्या,क्षेत्र में शोक की लेहर।

इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशीह कुमार लाल ने कहा कि, ‘वित्त वर्ष 2025-26 बैंक के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा है। बैंक ने व्यवसाय वृद्धि के साथ-साथ लाभप्रदता, परिसंपत्ति गुणवत्ता एवं पूंजी आधार को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि कुल व्यवसाय में 6.75%, सकल अग्रिम में 10,55% तथा रिटेल अग्रिम में 22.65% की वृद्धि बैंक की संतुलित एवं ग्राहक-केंद्रित व्यावसायिक रणनीति को दर्शती है। साथ ही, सकल एवं शुद्ध एनपीए में कमी तथा PCR में सुधार बैंक की बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता और मजबूत जोखिम प्रबंधन व्यवस्था को प्रतिबिंबित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा विशेष व्याख्यान आयोजित, ऑर्गेनिक स्पेक्ट्रोस्कोपी की वैज्ञानिक तथा व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक ने डिजिटल बैकैग को सुदढ़ करने की दिशा में भी अनेक महत्वप्ण पहलें की। बैंक द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन NAINI NEO शुभारम्भ किया गया. जिसके माध्यम से ग्राहक फंड ट्रॉसिफर, बिल भुगतान, खाता विवरण, ई-प्रमाण पत्र, जमा रसीद डाउनलोड, UPI सेवाओं तथा अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ कहीं भी और कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। बैंक ने व्यापारियों एवं ग्राहकों के लिए QR Code आधारित डिजिटल भुगतान सुविधा, साउंड बॉक्स, तथा Merchant Management.App जैसी सेवाएँ भी प्रारम्भ की हैं, जिससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला हैऔर व्यापारियों के लिए लेनदेन अधिक सरल एवं सुविधाजनक हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा 20वाँ दीक्षांत समारोह आयोजित, माननीय राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय को गरिमा प्रदान करेंगी।

श्री लाल ने कहा कि बैंक का फोकस आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण व्यवसाय वृद्धि, रिटेल एवं MSME क्षेत्र का बढावा देने, CASA एवं रिटेल जमा आधार को मजबूत करने, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि बैंक अपनी 104 वर्षो की गौरवशाली विरासत एवं ग्राहकों के विश्वास को आधार बनाकर आधुनिक बैंकिग आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी सेवाओं को निरंतर सुहढ़ करता रहेगा।

उन्होंने बैंक के ग्राहकों, शेयरधारकों, कर्मचारियो तथा सभी हितधारकों के निरंतर सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि बैंक भविष्य में सतत जिग्मेदार एवं लाभदायक विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

इस अवसर पर बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य, कार्यपालक निदेशक श्री कुलदीप सिंह, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री सुमंत चक्रवर्ती, मुख्य परिचालन अधिकारी श्री अनिल कुमार, कंपनी सचिव श्री विवेक साह सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad