नैनीताल:- उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान मे श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 मे गुरुवार को विशेष कार्यअधिकारी श्री हर्ष यादव, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा विधिक स्टाल का उद्घाटन किया। जिसमे स्टॉल के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महोत्सव में आने वाले आम जनता, श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्टॉल में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान अधिकार मित्रों द्वारा आमजन को विधिक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ ‘सरल कानूनी ज्ञान माला’ पुस्तकों का वितरण भी किया जाएगा तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।विधिक जागरूकता को और अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने के उद्देश्य से स्टॉल परिसर में सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया जाएगा। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जाएगा।महोत्सव के अंतिम दिवस पर विशेष कार्यक्रम महोत्सव के अंतिम दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से चयनित वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगी। इनमें कान की मशीन, लाठी, व्हीलचेयर, कमर की बेल्ट सहित अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं।इसके अतिक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विभिन्न विधिक जागरूकता प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुररूकृत किया जाएगा।इस विधिक जागरूकता स्टॉल का उद्देश्य महोत्सव में आने वाले अधिक से अधिक लोगों तक निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी पहुंचाना तथा समाज के जरूरतमंद वगों को न्याय एवं सहायता से जोड़ना है। विधिक स्टाल मे महिला स्वरोज़गार के लिए सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कर्यक्रम का आयोजित भी करा जा रहा है।। विधिक स्टाल प्राशनिक अधिकारी रमाकांत चौधरी , अधिवक्ता सरिता बिष्ट, अंबिका , यशवंत कुमार , पंकज प्रसाद, अन्य मौजूद रहे।।






