कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में चाणक्य लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में चाणक्य लॉ कॉलेज, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट अकादमिक उपलब्धियों से पूरे परिसर में गौरव और उत्साह का वातावरण बना दिया।

एल.एल.बी. सत्र 2024–25 में 77.83% अंक प्राप्त कर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्रा मीतु गोयल ने एक नहीं, बल्कि तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए — वाइस चांसलर गोल्ड मेडल, ठाकुर इंद्र सिंह नयाल मेमोरियल गोल्ड मेडल और गौरा देवी गोल्ड मेडल।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर नैनीताल में विज्ञान दिवस का आयोजन।

वहीं, एल.एल.एम. वर्ग में कुमार रजत ने 79.25% के शानदार प्रदर्शन से वाइस चांसलर गोल्ड मेडल अर्जित किया।
इसी कड़ी में, बी.ए. एल.एल.बी. में 69% अंक प्राप्त करने पर आयुषी गुप्ता को स्वर्गीय मोहन चंद्र पांडे गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अयारपाटा क्षेत्र में नवनिर्मित कॉटेज में लगी आग ,दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

इन तीनों मेधावी विद्यार्थियों को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ जो चाणक्य लॉ कॉलेज के लिए गौरव और प्रेरणा का ऐतिहासिक क्षण बन गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।
Ad Ad Ad Ad Ad