कुमाऊं आयुक्त से मिले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, कानून व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा।

खबर शेयर करें

नैनीताल :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान नैनीताल जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आन्दोलनकारियों को भी कोषागार के माध्यम से होगा पेंशन का भुगतान।

इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बेहतर पुलिसिंग और समन्वय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  "मोटेश्वर महादेव":-यहाँ पर महादेव का शिवलिंग स्वयंभू शिव लिंग हैं।

बैठक में दोनों अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण, पर्यटक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं त्योहारों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। मुलाकात को सौहार्दपूर्ण एवं उपयोगी बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला न्यायालय,नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर...
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad