नैनीताल में बी.एस.सी.की छात्रा ने की आत्महत्या,क्षेत्र में शोक की लेहर।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के सात नम्बर स्टाफ हाउस क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई जिसमें रात्रि में एक युवती ने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय यह युवती डी.एस. बी. परिसर से बी.एस.सी. कर रही थी ।यह युवती हनुमान मंदिर के समीप अपनी मां व दादी के साथ रहती थी । उसके पिता का पहले ही निधन हो गया है, बताया गया है कि युवती अपने दादी के साथ सोई थी। रात्रि दो बजे के आसपास उठकर बाहर गई और बाहर के कमरे में अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के धारी ब्लॉक में महिला पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, 10 पिंजरे और 50 कैमरा ट्रेपों की मदद से किया रैस्क्यू।

स्टाफ हाउस क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सिमरन आर्या प्रतिभावान छात्रा थी और बी.एस.सी. तृतीय वर्ष में अध्ययनरत थी। मंगलवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला तो छात्रा फंदे से लटकी मिली।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।
कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है
उसके इस आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सभासद रमेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के
तौर पर दर्ज किया है। आत्महत्या के कारण सामने
नहीं आए हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारी और
फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पूरे घटनाक्रम
का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। घटना के
समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों से भी
पूछताछ की जा रही है। छात्र की अचानक हुई मौत
से क्षेत्र के में शोक की लहर दौड़ गई

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बिड़ला विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साहपूर्वक आयोजन,योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में दी जानकारी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad