सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूली छात्रो को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी : सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत वृहद स्तर पर जनपद में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, इस अभियान के दौरान आज श्री राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रताप सिंह नेगी व पुलिस कर्मियों द्वारा दौलतपुर इंटर कॉलेज, चोरगलिया में जाकर सभी छात्र–छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। जिसमें यातायात सकेंतो का पालन करने, तेज रफ्तार, खतरनाक/ जिकजैक/ स्टंटबाजी करते हुए वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, ओवरलोडिग न करने और नशे में वाहन न चलाने आदि महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल के बच्चों को नशे के दुष्परिणाम से भी अवगत कराया गया तथा 112 हेल्पलाइन नंबर के बारे में अहम जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत ने की ई.डी.आई.आई. महानिदेशक के साथ शिष्टाचार भेंट,संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad