उपलब्धि:-नैनीताल की शोधार्थी श्रेया जुकरिया ने विदेश में फहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘बेस्ट प्रेज़ेंटर अवॉर्ड’।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- डीएसबी परिसर, रसायन विज्ञान विभाग नैनीताल से एमएससी (MSc) की पढ़ाई पूर्ण कर चुकी तथा वर्तमान में प्रो. गीता तिवारी के निर्देशन में पीएचडी कर रहीं शोधार्थी श्रेया जुकरिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर जिले व विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

श्रेया ने अपनी सीनियर शोधार्थी आयशा सिद्दीकी के साथ इंडोनेशिया में आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन नेचुरल प्रोडक्ट्स एंड क्रॉनिक डिज़ीज़ में सहभागिता की। सम्मेलन का विषय “नेचुरल प्रोडक्ट्स फॉर क्वालिटी ऑफ लाइफ: एडवांसिंग ग्लोबल हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी” रहा। उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली शोध प्रस्तुति के लिए उन्हें “बेस्ट प्रेज़ेंटर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के समस्त बैंकों के लिए साइबर अपराध एवं पोश अधिनियम पर विशेष कार्यशाला

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 4–5 दिसम्बर 2025 को यूनिवर्सिटास नेशनल, इंडोनेशिया में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न देशों के शोधार्थियों, वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने भाग लेकर अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट शासकीय सेवा पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त, विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।

अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय ने अपने परिवार के निरंतर सहयोग एवं अपनी शोध पर्यवेक्षक प्रो. गीता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का विश्वास और मार्गदर्शक का सही दिशा-निर्देशन ही इस सफलता की मजबूत आधारशिला है।

श्रेया की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, कुलपति प्रॉo दिवान एस रावत , प्रॉo चित्र पांडे ,प्रॉo रजनीश पांडे ,प्रॉo नीता बोरा शर्मा ,प्रॉo संजय पंत ,प्रॉo ललित तिवारी ,प्रॉo हरीश बिष्ट ,प्रॉo नीलू लिढियल ,प्रॉo अनिल बिष्ट ,प्रॉo युगल जोशी ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में 'विश्व ओजोन दिवस' पर कार्यक्रमों का आयोजन, "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक" विषय पर गोष्ठी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad