समाज सेवी ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, सीएचसी में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग।

खबर शेयर करें

भीमताल:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीमताल की लचर व्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से अस्पताल को शासनादेश के मानकों के अनुरूप सुविधा-संपन्न बनाने कि मांग की है। पूरन बृजवासी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की काफी खामियां उजागर हुई है, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में 8 डॉक्टरों के स्वीकृत पदों में से केवल 4 हॉस्पिटल में कार्यरत हैं, 5 नर्सों के पदों में 4 ही भरे हैं, और 6 अनुसेवकों के पदों में सिर्फ 3 लोग काम कर रहे हैं। इसके अलावा, पुराने जर्जर भवन की मरम्मत, अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्सीडेंटल केस के लिए उपकरण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की कमी बनी है। उन्होंने कहा, “स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका हक है।” अस्पताल प्रशासन ने भी यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है।

यह भी पढ़ें 👉  अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू ,कार्यबहिष्कार का लिया निर्णय।

बृजवासी ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, स्वास्थ्य सचिव और शासन-प्रशासन सभी से मांग की है कि रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए, अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाए, दवा खाना बनाया जाए और अस्पताल को पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से लैस किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  'भूप या भविष्य',पहाड़ों से पलायन की व्यथा को दर्शाते नाटक का मंचन।

स्थानीय लोग बृजवासी के प्रयासों की सराहना की है और शासन से शीघ्र कार्यवाही की उम्मीद जता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण,रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
Ad Ad Ad Ad Ad