शासन द्वारा आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले, रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं।

खबर शेयर करें

देहरादून। शासन ने सोमवार रात आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी अब रिद्धिम अग्रवाल देखेंगी। जबकि आईजी कुमाऊं रहे योगेंद्र सिंह रावत अब मुख्यालय में कार्मिक का प्रभार संभालेंगे। निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले अब ट्रेनिंग का कार्यभार संभालेंगे। आईजी एनएस नपल्च्याल को सीआईडी से हटाकर यातायात निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। सुरजीत सिंह पंवार अब पीएसी के स्थान पर एटीसी हरिद्वार में एएसपी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी.परिसर नैनीताल में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष का उत्सव, राष्ट्रप्रेम और एकता के आदर्शों का संगम।

इसी तरह काफी समय से रिक्त चल रही जीआरपी एसपी की जगह अब अरुणा भारती को जिम्मेदारी मिली है। जगदीश चंद अब एएसपी नैनीताल होंगे। वहीं लोकजीत सिंह को देहरादून एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रभार अभी तक वायरलेस सेवा के मुकेश ठाकुर के पास चल रहा था। उधर, उप सेनानायक एसडीआरएफ स्वप्न किशोर सिंह अब एसटीएफ देहरादून में रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जन सुविधा शिविरों का आयोजन, नागरिकों ने एक ही मंच पर विभिन्न विभागीय सेवाएँ प्राप्त की।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad