नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामला,कॉंग्रेस ने प्रदेश सरकार के विरोध में किया पुतला दहन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-चंपावत में हुए नाबालिक किशोरी के साथ जघन्य अपराध के विरोध में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में मल्लीताल पंत पार्क में प्रदेश सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र में ही महिलाऐ सुरक्षित नही है, प्रदेश स्तर पर शर्मशार करने वाली ये घटना हुई है जिसके तहत आरोपियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सरावती खेतवाल ने कहा कि राज्य में लगातार महिलाओं के साथ अपराध की घटनाए बढ़ रही है,चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोषोयो को फांसी की सजा सुनाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने की प्रेस वार्ता, पुलिस और पर्यटन.....

जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, सभासद जीनू पांडे, सभासद अंकित चंद्र, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, वरिष्ठ महिला कांग्रेसी मुन्नी तिवारी, मंजू बिष्ट, पी.के शर्मा, जे.के शर्मा, मनोज ममघाई, संजय कुमार, राजेंद्र व्यास, भुवन बिष्ट, त्रिभुवन फर्तियाल, लता तरुण, गीता मंडल, देवकी, रविंद्र राठौर, सूरज पांडे, सुनील मेहरा, राहुल कुमार, सिद्धार्थ टंडन, सचिन कुमार, रमेश बिष्ट, मनीष बिष्ट, नमन, चीमा, अंकित, नितिन जाटव, इमरान, सक्षम, कुणाल, कैलाश, नफीस, राहुल देव आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल तथा सभासदों ने ली शपथ, पहली बोर्ड बैठकआयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad