नैनीताल में 79 यूके बटालियन एनसीसी द्वारा सीएटीसी कैंप आयोजित, सातवें दिन विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन।

खबर शेयर करें

भवाली/नैनीताल:- घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में आयोजित 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) के सातवें दिन की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अविजित मेहता के नेतृत्व में योग सत्र के साथ हुई। योग के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कुलपति ने किया वृक्षारोपण, जुरासिक युग के 'जिंकगो बिलोबा' वृक्ष का भी रोपण।

इसके उपरांत कैडेट्स को .22 राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया तथा INSAS राइफल एवं अन्य हथियारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ड्रिल प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासन एवं सैन्य कौशल को सुदृढ़ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा, भीमताल में यूकेबीबीए द्वारा मि. उत्तराखण्ड ओपन सीनियर स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2024 का भव्य आयोजन

एसडीआरएफ टीम नैनीताल द्वारा कैडेट्स को रैपलिंग एवं क्लाइम्बिंग के व्यावहारिक गुर सिखाए गए, जिससे उनमें साहस, आत्मविश्वास एवं आपदा प्रबंधन संबंधी कौशल का विकास हुआ।

दिन के अंतिम सत्र में हवलदार दीपक रावत के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीक ड्रोन के उपयोग, संचालन एवं सर्विलांस संबंधी जानकारी दी गई तथा कैडेट्स को ड्रोन फ्लाइंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. शिरीष कुमार मौर्य 'अंतर्राष्ट्रीय कलिंगा लिटरेरी फेस्टिवल बुक अवार्ड 2025' से सम्मानित, कुमाऊं विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल।

इस अवसर पर कर्नल अविजीत मेहता, लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. खड़का (सेना मेडल), सूबेदार मेजर चंचल सिंह, सूबेदार इंदर सिंह एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad