रामनगर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई,उत्पात करने वाले 03 युवकों को सिखाया सबक, किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें

रामनगर:- पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर झगड़े एवं अराजकता की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।

रामनगर में एक होटल में तीन युवकों द्वारा पत्थर मारकर होटल के शीशे तोड़ने एवं तोड़फोड़ कर अराजकता किए जाने की घटना सामने आई। होटल स्वामी एवं होटल कर्मी द्वारा पुलिस को बताया गया कि 03 युवक घटना को अंजाम देकर मौके से चले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंजा ग्राफिक एरा,भीमताल परिसर, गणेश चतुर्थी पर भक्ति और उत्साह का वातावरण।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों संदिग्ध युवकों को उनके टेढ़ा रोड, रामनगर स्थित किराए के मकान से पकड़कर पूछताछ हेतु थाना लाया गया।
सार्वजनिक स्थान पर अराजकता, पत्थरबाजी एवं तोड़फोड़ से शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा तीनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 172(2) BNSS के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ आयुक्त द्वारा प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के निर्देश,राखी की डिलीवरी की जाए सुनिश्चित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad