पूरन बृजवासी ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का किया अभिनंदन,क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए राम सिंह कैड़ा के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके करीबी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने उन्हें सप्रेम स्नेह पूर्वक माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। बृजवासी ने कैड़ा के संघर्ष की जीत का इसे फल बताया और आशा जताई कि उनके मंत्री बनने से भीमताल क्षेत्र का विकास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज़ अधिवक्ताओं ने लोक अदालत में सहयोग से इनकार,जिला जज को भेजा पत्र।

बृजवासी ने कैड़ा से भीमताल सिडकुल में आयुष संबंधित कंपनियां खोलने और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विद्युत सप्लाई की समस्याओं का समाधान करने की भी मांग की, जिसमें लो वोल्टेज, झूलते तारों और अन्य विद्युत संबंधित समस्याएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भीमताल क्षेत्र में विद्युत सप्लाई की समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं और इनका समाधान करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  अतर्राष्ट्रीय योग दिवस:- राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में छात्रों व शिक्षकों ने किया सामूहिक योग, बढ़ाया स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बृजवासी को आश्वासन दिया कि वे विभागीय अधिकारियों और शासन स्तर पर हर संभव प्रयास कर समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि भीमताल क्षेत्र के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कैड़ा ने कहा कि वे भीमताल क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे और अपने पहाड़ क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह फरत्याल, अक्षय कुमार, पूरन मिश्रा आदि दर्जनों कार्यकर्ता साथ थे l

यह भी पढ़ें 👉  बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को किया जागरूक
Ad Ad Ad