हल्द्वानी में उद्योग सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन, जल के स्मार्ट उपयोग पर हुआ ‘मानक मंथन’।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी में उद्योग सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य नवीनतम नीतियों , इंडस्ट्री का स्टैंडरडाइज़ेशन में योगदान और गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCOs) के बारे में जानकारी देना था। इस कार्यक्रम में जल संकट के सामने आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जल का स्मार्ट उपयोग करने पर ‘मानक मंथन’ पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर, जल संसाधन विभाग के निदेशक श्री अंशुमान, TERI ने जल के स्मार्ट उपयोग पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट, सांसद, ने भारतीय मानकों की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मानकीकरण न केवल उद्योगों, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे समाज को बेहतर बनाने में मदद करता है और उन्होंने सभी से भारतीय मानकों को अपनाने और उनका पालन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘प्रयुक्ति 2025’:-ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में टेक फेस्ट की शानदार शुरुवात, विभिन्न विभागों में तकनीकी और प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन।

बीआईएस देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख श्री सौरभ तिवारी ने बीआईएस द्वारा उपभोक्ताओं और उद्योगों को भारतीय मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे नए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि बीआईएस उद्योग को सहायता प्रदान करने और भारतीय उद्योग को सशक्त बनाने के लिए एक हाथ में हाथ डालकर कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के ग्राम सौंड में साक्षरता एवम जगरूकता शिविर का आयोजन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की बारे मे ग्रामवासियो को दी जानकारी।

इस कार्यक्रम में हल्द्वानी, सितारगंज, रुद्रपुर और काशीपुर के उद्योग क्लस्टरों से 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम बीआईएस द्वारा उपभोक्ताओं और उद्योगों के बीच मानकीकरण के महत्व को बढ़ावा देने और भारतीय मानकों को अपनाने के लिए एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  लौह महिला स्व.इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित, नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad