नैनीताल के ग्राम सौंड में साक्षरता एवम जगरूकता शिविर का आयोजन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की बारे मे ग्रामवासियो को दी जानकारी।

खबर शेयर करें


नैनीताल:- माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा ग्राम सौड मे स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग व ई- डिस्टिक ( आधार कार्ड) के समन्वय स्थापित कर विधिक साक्षरता एवम जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे सचिव द्वारा नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की बारे मे ग्रामवासियो को बताया और यह कहा यदि कोई योजना के अंतर्गत आते है तो ऐसे व्यक्तियों को उस योजना का लाभ दिलाया जायेगा।। अग्रामी दिनों मे भी पी0एल0वी0 द्वारा ग्राम सोड़ मे डोर टू डोर कैम्पेन के माध्यम लोगो की विधिक समस्याओ का सामधान किया गया। शिविर मे ग्राम प्रधान निशा बिष्ट, प्रकाश नारायण बिष्ट विशेष सहयोग ,बी0टी0सी0 मेंबर शुभम् बिष्ट, पटवारी सोड उमेश,श्रम विभाग से सुरेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संजीव कणडारी, स्वास्थ्य विभाग डॉ कुलदीप मतोलिया, डॉ मंगल बिष्ट, ए0एन0एम डा संगीता खाती , डॉ अंजु बिष्ट आंगनबॉडी भगवती शाही, तारा नेगी, हिमानी बिष्ट पीएलवी निर्मला, ज्योति, नीतू आर्या, अंबिका , यशवंत कुमार इत्यादि मौजूद रहे।।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग द्वारा मार्गो पर वाहनो की चैकिंग मात्र एक औपचारिकता,ओवरलोडिंग बनी दुर्घटनाओं का कारण: दिव्या साह।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad