नैनीताल:- सरोवर नगरी में 16 अक्टूबर से शुरु होने वाले “मां दुर्गा पूजा महोत्सव” को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को गोवर्धन कीर्तन भवन में बैठक की। बैठक में महोत्सव की तैयारियों के साथ ही आयोजन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव में हर वर्ष श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रहती है। इस बार आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप दिया जाएगा। महिलाओं को आयोजन से जोड़ने के लिए महिला सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में पूजा कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजनों, प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। आयोजक संस्था के सदस्यों ने कहा कि मां दुर्गा पूजा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक है। इसलिए इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महामंत्री उमेश मिश्रा,आलोक चौधरी ,दिनेश भट्ट,प्रेम कुमार शर्मा मंजू रौतेला।




