प्लेसमेंट फेलिसिटेशन समारोह 2026:- ग्राफिक एरा परिसर में छात्र व अभिभावक सम्मानित, डिग्री से पहले नौकरी।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में डिग्री से पहले प्लेसमेंट पाने वाले छात्र छात्राओं को भव्य फेलिसिटेशन समारोह 2026 में सम्मानित किया गया। ग्राफिक एरा के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि नौकरी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक नई यात्रा का आगाज है l

समारोह में वर्ष 2026 में छात्र छात्राओं को 612 प्लेसमेंट ऑफर्स की ऐतिहासिक उपलब्धि को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। भीमताल और हल्द्वानी परिसर के इन विद्यार्थियों ने डिग्री मिलने से पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन प्राप्त कर सफलता का नया मानक स्थापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

कार्यक्रम में बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा रही कर्णिका नेगी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 152 प्राप्त करने पर ₹1,51,000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। बी.टेक सीएसई (2022-2026 बैच) की भीमताल की छात्रा गुंजन भनवाल को एटलासियन में ₹66.01 लाख वार्षिक पैकेज प्राप्त करने पर ट्रॉफी एवं ₹1,00,000 की नकद राशि से सम्मानित किया गया। वहीं इसी बैच की भीमताल की छात्रा विभा चंदोला को गूगल में ₹54.84 लाख वार्षिक पैकेज मिलने पर ट्रॉफी एवं ₹1,00,000 की नकद राशि प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त वैश्नवी करायत को बीएनवाई मेलॉन में ₹22 लाख, दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन में ₹19.75 लाख, 10 विद्यार्थियों को इन्फोसिस में ₹11 लाख तथा दिया बिष्ट को नायका में ₹10 लाख वार्षिक पैकेज पर चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने टीसीएस, कॉग्निजेंट, कैपजेमिनी, एलटीआई माइंडट्री, टेक महिंद्रा, विप्रो, कोफोर्ज, पीडब्ल्यूसी इंडिया, डेलॉइट सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:-हल्द्वानी में पार्षद ने युवक को गोली मारी, युवक की मौत, पार्षद गिरफ्तार।

समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला ने अपने संघर्षपूर्ण सफर को साझा करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि नौकरी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, कौशल विकास, ईमानदारी और कृतज्ञता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि:-प्रधानमंत्री प्रोफेसरशिप योजना के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय देश के 32 प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित।

उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता के त्याग का सम्मान करने और उनके आशीर्वाद को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि आज का डिजिटल युग असीम अवसरों से भरा है, इसलिए विद्यार्थियों को मजबूत नेटवर्क बनाकर दुनिया से जुड़े रहना चाहिए।

समारोह का संचालन श्री साहिब सबलोक ने किया। कार्यक्रम का समापन समूह छायाचित्र सत्र के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने सफलता के इन सुनहरे पलों को संजोया।

Ad Ad Ad