नैनीताल:- कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर 2026 को छात्र संघ चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
यह निर्णय कुमाऊं विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, तथा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णयों के उपरांत जारी किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए संबंधित परिसरों एवं संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।



