मदर्स डे पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा ‘माँ तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम की तैयारी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:—लेक सिटी वेलफेयर क्लब की एक बैठक आभा शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 11 मई को राज्य अतिथि गृह में आयोजित होने वाले ‘माँ तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
क्लब की सचिव सरिता त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम मदर्स डे के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर की पाँच संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसका विषय “मेरी माँ, मेरा संसार” निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में डोर-टू-डोर सप्लाई फेल,सिलेंडर न मिलने पर लगाया जाम।

कार्यक्रम के संयोजक के रूप में ज्योति ढोंडियाल और सहसंयोजक के रूप में प्रगति जैन को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल होंगी और अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने गौला पुल काठगोदाम एवं बनभूलपुरा का किया निरीक्षण,अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।

बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हेमा भट्ट, कोऑर्डिनेटर रानी शाह, विनीत पांडे, रमा तिवारी, कविता त्रिपाठी, नीरस शाह सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

संयोजक ज्योति ढोंडियाल ने शहर की सभी महिलाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम 11 मई को दोपहर 1:00 बजे से राज्य अतिथि गृह में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि:- उत्तराखंड में बनी फ़िल्म "भेड़िया धसान" का मेलबर्न में इंटरनेशनल प्रीमियर,मिली अंतरराष्ट्रीय मंच में पहचान।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad