भीमताल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी कैम्पस में जन जागरूकता अभियान, थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), भीमताल कैम्पस के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा 5 से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इस दौरान जागरूकता अभियान, सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस वर्ष की वैश्विक थीम “सस्टेनेबल स्टार्ट इन लाइफ के लिए स्तनपान : जो प्रभावी है, उसे मजबूत बनाएं” पर आधारित तीन दिवसीय अभियान में वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित स्तनपान पद्धतियों के साथ माताओं और परिवारों को आवश्यक सहयोग देने के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  28 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक श्री नंदा देवी महोत्सव की आयोजन, श्री राम सेवक सभा भवन में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

अभियान के तहत भीमताल/भवाली के डोब ल्वेशाल गांव में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्सिंग विद्यार्थियों ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं उनके परिजनों को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने, शिशु को पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने, सही स्तनपान तकनीक, मातृ पोषण तथा स्तनपान के दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी। संवाद के माध्यम से स्तनपान से जुड़े विभिन्न भ्रम एवं भ्रांतियों को भी दूर किया गया।

सामुदायिक पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर माताओं को व्यक्तिगत परामर्श दिया। उन्होंने स्तनपान की सही स्थिति एवं तकनीक का प्रदर्शन करते हुए सामान्य समस्याओं के समाधान बताए तथा परिवार के सदस्यों से माताओं को आवश्यक सहयोग देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 12वीं इंटर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन,क्वीन्‍स स्कूल हल्द्वानी ने जीती टीम चैंपियनशिप।

अभियान का समापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), भीमताल में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के साथ हुआ। इसके माध्यम से शिशु के लिए छह माह तक केवल स्तनपान तथा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया गया। सप्ताह की थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने मातृ देखभाल, शिशु पोषण एवं स्वस्थ समाज के निर्माण से जुड़े प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में तृतीय सेमेस्टर की जाह्नवी ने प्रथम, जबकि प्रथम सेमेस्टर की शालिनी मेहता ने द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की टीना मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय की पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स खेल के पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने जीता रजत एवं कास्य पदक.

कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य प्रो. हंसी नेगी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्तनपान मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुनिश्चित करने वाले सबसे प्रभावी और किफायती उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैम्पस की सामुदायिक सेवा, स्वास्थ्य संवर्धन और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नर्सिंग पेशेवर तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad