नैनीताल के ग्राम सौड मे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन,स्वयं सहायता महिला समूह को विस्तार पूर्ण विधिक जानकारी।

खबर शेयर करें


नैनीताल:-माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा ग्राम सौड मे विधिक साक्षरता एवम जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे किसान सम्मान निधि, किशान पेंशन, किसान पहचान पत्र एवम आधार कार्ड नये, संसोधन का कार्य किया गया! शिविर मे सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविक मिशन कोटाबाग ब्लॉक के स्वय सहायता महिला समूह को विस्तार पूर्ण विधिक जानकारी दी गई जिसमे घरेलू हिंसा, भरण पोषण अधिकारी, पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा योजनाएं, मोटर वाहन अधिनियम, टोल फ्री नंबर 15100 के बारे मे बताया साथ ही कौशल विकास प्रक्षिषण कार्यक्रम के बारे मे भी चर्चा की गई। शिविर मे ग्राम प्रधान निशा बिष्ट, प्रकाश नारायण बिष्ट विशेष सहयोग, बीटीसी शुभम बिष्ट, पीएलवी निर्मला, नीतू आर्या, अंबिका , यशवंत कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पहुँची दिव्य अखंड ज्योति कलश यात्रा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad