ग्राफिक एरा द्वारा गांवों में खाद्य सामग्री वितरण अभियान का आयोजन,सामाजिक पहल में सक्रिय सहभागिता।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल :- समाज सेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर द्वारा चांफी एवं अल्चौना गांवों में जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सामग्री वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल सके।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रारंभ की गई इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक सहायता पहुंचाना था, जिसे ग्राफिक एरा ग्रुप आज भी निरंतर आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में चांफी एवं अल्चौना क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में स्ट्रीट वेंडर्स हेतु लोक कल्याण मेला का आयोजन,वेंडर्स को दी विभिन्न जानकारी।

डॉ. घनशाला का मानना है कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति अभाव और भूख का सामना न करे। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसी सोच के साथ ग्राफिक एरा ग्रुप समय-समय पर विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करता है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने SHG महिलाओं के उत्पादों का अवलोकन किया, कहा – “महिलाएं बदल सकती हैं उत्तराखण्ड की तस्वीर”

अभियान के दौरान वितरित किए गए खाद्य सामग्री पैकेटों में आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत चांफी के ग्राम प्रधान श्री कमल सिंह देवका एवं ग्राम पंचायत अल्चौना की ग्राम प्रधान श्रीमती लता आर्या भी उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्राफिक एरा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस की त्वरित कार्यवाही,सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर कराया यातायात सुचारु।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर का उद्देश्य भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखना है, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा सके और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के निदेशक, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ने इस सामाजिक पहल में सक्रिय सहभागिता निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad