23 नवंबर को मिलेंगें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में 112 पूर्व छात्र, यादों के साथ होगा नई कार्यकारिणी का गठन।

खबर शेयर करें

देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व विद्यार्थी होंगे शामिल, विद्यालय में सजेगा पुरानी यादों और आत्मीय मिलन का संगम

नैनीताल:- नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में 23 नवंबर को पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विद्यालय के 112 पूर्व विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इनमें प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ ही उद्योगपति, व्यवसायी तथा विभिन्न पेशों में अपनी पहचान बना चुके पूर्व छात्र शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैप्टन चंदर विजय नेगी को 5 यूके नेवल यूनिट एन.सी. सी से सम्मानपूर्वक विदाई, कुलपति प्रो रावत ने किया योगदानों का सम्मान

समारोह के माध्यम से वर्षों बाद एक बार फिर पूर्व विद्यार्थी अपने विद्यालय पहुंचकर छात्र जीवन की यादों को ताजा करेंगे और पुराने सहपाठियों एवं शिक्षकों के साथ आत्मीय मुलाकात करेंगे। आयोजन के लिए केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले पूर्व विद्यार्थियों को ही आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ: ग्रीन वैली कनालीछीना में उत्साह और देशभक्ति के साथ गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती आयोजित, विभिन्न क्विज़ प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का हुआ आयोजन।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर जोड़ना तथा विद्यालय के साथ उनके जुड़ाव को और मजबूत करना है।

विद्यालय प्रबंधक ज्योति प्रकाश ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व छात्रों, विद्यालय प्रबंधन, रोटरी क्लब तथा लालकुआं दुग्ध संघ द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मानव वन्य जीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाए जाने हेतु जिलाधिकारी ने विभाग को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

समारोह को लेकर पूर्व विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। वर्षों बाद विद्यालय की चौखट पर लौटने वाले पूर्व छात्रों के लिए यह आयोजन केवल मिलन समारोह नहीं, बल्कि बचपन की यादों, पुराने रिश्तों और विद्यालय से जुड़े भावनात्मक संबंधों को फिर से जीवंत करने का अवसर बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad