15 जुलाई को राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव होगा देश प्रेम की भावना को समर्पित, एक ही दिन एक ही समय पूरे देश के 150 स्थानों पर नाटकों का मंचन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- संगीत नाटक अकादेमी द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है, वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ सौ वर्ष के उपलक्ष्य में इस महोत्सव के सभी नाटक देश प्रेम की भावना को समर्पित होंगे और 15 जुलाई को शाम छह बजे आयोजित इस महोत्सव में पूरे देश में नाटकों का मंचन एक ही दिन एक ही समय शाम 6 बजे पूरे देश के 150 स्थानों पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी परिसर,नैनीताल के बी.एससी.प्रथम सेमेस्टर (गणित एवं बायो) में प्रवेश का अंतिम अवसर,12 अगस्त को संबंधित विद्यार्थी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया करे पूर्ण।

15 जुलाई महाकवि कालिदास की जयंती है और इस प्रकार वंदे मातरम् की भावना को प्रतिष्ठित करने के लिये भारत भाव के प्रतिष्ठित कवि को भी इसी महोत्सव के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई है।

भारत के 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों में किया जा रहा है। लगभग 150 नाटकों का मंचन 39 से अधिक भाषाओं और बोलियों में किया जाएगा 4,000 से ज्यादा रंगमंच के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में आधुनिक नाटकों के साथ-साथ, पुतुल, लोकनाट्य, नुक्कड़ इत्यादि की भी प्रस्तुतियाँ होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को किया याद, लोकतांत्रिक मांगों का किया समर्थन।

इसी कड़ी मेप्रयोगांक नैनीताल द्वारा 15 जुलाई 2026 बुधवार को सायं 6 बजे, राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल के प्रांगण मे एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जायेगी. निर्देशन रोहित वर्मा द्वारा किया गाता है, ‘ हम भी देशभक्त ‘ नाट्य लेखन उमेश कांडपाल ‘सोनी’ द्वारा किया गया है. नाटक मे मुकेश धस्मान, नीरज डालाकोटी, मदन मेहरा, उमेश कांडपाल, रोहित वर्मा, पवन कुमार, नासिर अली, पंकज रंधावा, गौरव कुमार अभिनय कर रहे है.

यह भी पढ़ें 👉  'संक्रांति' के तत्वावधान में “नाथवती अनाथवत” का मंचन,अत्यंत संवेदनशील, विचारोत्तेजक एवं कलात्मक नाट्य प्रस्तुति।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad