नैनीताल की डॉ. कामाक्षी रौतेला को डी.टी.यू.से पीएचडी की उपाधि ।

खबर शेयर करें

खुर्पाताल, नैनीताल की रहने वाली डॉ. कामाक्षी रौतेला, पुत्री बीना रौतेला और सुरेंद्र सिंह रौतेला, को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) के 11वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया।

डॉ. कामाक्षी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग से “मेडिकल इमेजेज़ के वर्गीकरण के लिए कुशल तकनीकों” (Efficient Techniques for Classification of Medical Images) पर शोध कार्य पूरा किया। उनके शोध का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में इमेज प्रोसेसिंग की सटीकता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई, कुशल नेतृत्व,कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का प्रतीक रहा कार्यकाल।

दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अधिकारियों ने डॉ. कामाक्षी की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. कामाक्षी का यह शोध कार्य चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है, जो भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक उन्नत बनाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में स्वच्छता अभियान,गंदगी करने पर नगर पालिका ने की कडी कार्यवाही।

डॉ. कामाक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति डॉ. सूर्यकांत और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता और पति का योगदान मेरी इस उपलब्धि में सबसे बड़ा है। उनका आशीर्वाद और प्रेरणा ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।”

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर नैनीताल की छात्रा अमनदीप कौर ने उत्तीर्ण की जे आर एफ की परीक्षा।

डॉ. कामाक्षी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि खुर्पाताल, नैनीताल का भी नाम रोशन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि को समाज में एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad