अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर के साथ मॉल रोड पर नैनीताल पुलिस।

खबर शेयर करें

नैनीताल : नैनीताल शहर पर्यटकों से भर गया है। देश-विदेश से आये सैलानी नैनीताल की सर्दी, शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने यहाँ पहुँच रहे हैं। शहर में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और नैनीताल झील के आसपास पर्यटकों का उत्साह बढ़ा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिसकर्मी अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर पर गश्त कर रहे हैं, जिससे उनकी तैनाती और गश्त तेज और प्रभावी हो रही है। यह पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तथा बच्चे-बड़े सभी मुस्कुराते एवं निर्भय होकर सेल्फी ले कर आनंद ले रहे हैं। शिगवे स्कूटर के माध्यम से पुलिसकर्मी सड़कों पर बिना रुकावट के अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, जिससे पूरे शहर में सुरक्षा का एहसास और बढ़ गया है।पर्यटकों को खूब लुभा रहा है स्कूटर जमकर ले रहे है सेल्फी ।नैनीताल पुलिस की ओर से सभी पर्यटकों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  युद्ध की कुरुपता व उसके विभत्स स्वरुप को दिखाता है बाबा रचित नाटक "अंतिम युद्ध",सत्ता के प्रति लोलुपता व बेकसूर जनता का दर्द।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad