अग्निकांड की घटनाओं में प्रभावी रोकथाम हेतु नैनीताल पुलिस ने किया फायर रिस्क निरीक्षण।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल:-विगत दिनों गोवा में घटित अग्निकांड के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस/ अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र हल्द्वानी द्वारा फायर रिस्क कंट्रोल (अग्नि जोखिम नियंत्रण) के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। रविवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी स्थित होटल/ ढाबों तथा बार में संयुक्त फायर रिस्क नियंत्रण तथा फायर उपकरणों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने जम्मू में रचा इतिहास, नेशनल वोविनम चैंपियनशिप में जीते 13 पदक।
इस दौरान सभी कैफे, बार, रेस्टोरेंट, होटल, मॉल आदि का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें फायर हाइड्रेंट, अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers), और अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता जाँची गई। प्रतिष्टान स्वामियों से आपातकालीन निकास (Emergency Exits) तथा निकासी मार्ग (Exit Routes) को स्पष्ट रूप से चिह्नित करते हुए अवरोध-मुक्त (Obstruction-free) रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में श्री राम सेवक सभा में पौष के प्रथम रविवार पर होली गायन का शुभारंभ, लोक पारंपरिक होलियारों ने होली गायन कर समा बाधा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad