मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर जनपद मे औचक निरीक्षण।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. एच.सी. पंत के निर्देश पर जनपद के विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने विवेकानंद हॉस्पिटल, रेडियंट हॉस्पिटल और नीलकंठ हॉस्पिटल का दौरा किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 18 मार्च से 'धेनुमानस गौ कथा' का आयोजन, कल 17 मार्च को कलश यात्रा।

नीलकंठ हॉस्पिटल और रेडियंट हॉस्पिटल में सभी अभिलेख सही पाए गए, जबकि विवेकानंद हॉस्पिटल में एक कैंटीन बिना किसी मानक और आवश्यक प्रपत्र के संचालित हो रही थी, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने 24 घंटे संचालित होने वाली फार्मेसियों में अतिरिक्त फार्मासिस्ट की तैनाती के निर्देश दिए। इसके अलावा, ब्रजवासी फार्मा और न्यू लाइफ मेडिकोज में पाई गई अनियमितताओं के कारण उनके लाइसेंस निलंबन की सिफारिश करते हुए इन प्रतिष्ठानों को बंद करने की कार्रवाई की गई। इस निरीक्षण टीम में डॉ. रजत भट्ट (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. राहुल लसपाल (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), मीनाक्षी बिष्ट (वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर), नीरज कुमार (वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधमसिंह नगर), और आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  'स्वच्छोत्सव 2025':- धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार मे स्वच्छता अभियान का आयोजन, एनएसएस के अनेकों स्वयं सेवकों ने किया प्रतिभाग।
Ad Ad Ad Ad Ad