नैनीताल:- नगर में साइबर सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जन हितकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उददेश्य से नैनीताल बैंक द्वारा वृहद साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) गतिविधियों का आयोजन किया गया। वर्तमान में चल रहे साइबर सूरक्षा जागरूकता माह (Cyber Security Awareness Month) के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग से संबंधित साइबर धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं संदेश, संदिग्ध लिंक तथा OTP, PINएवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ हीसाइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध मेंभी जागरूक किया गया। बैंक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमेंबड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
बैंक द्वारा नगर में विभिन्न कार्यक्रमो सहभागिता करते हुए रविवार को शारदा संघ के तत्वावधान में आयोजित 56वीं कला प्रतियोगिता में भी 1000 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नैनीताल बैंक कई वर्षों से शारदा संघ के साथ मिलकर बच्चों की कला एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में सहयोग करता आ रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजन बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत किया गया, जिसर्में बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।
इस अवसर पर नैनीताल बैंक से सुशील कुमार लाल (MD एवं CE0),अनिल कुमार (COO), सुमंता चक्रवर्ती (CFO) , chief Risk Offcer मोहसिन इस्लाम (CRO) एवं सनी मेहरा (AVP -Marketing) सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल की भी उपस्थिति रही।
नैनीताल बैंक की इस पहल ने साइबर सुरक्षा जागरूकता, स्वास्थ्य सेवा, बाल प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सामाजिक कल्याण को एक साथ जोड़ते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक जागरूकता एवं जनहित का संदेश पहंचाया। बैंक ने सदैव समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी जन हितकारी एवं CSR गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने की बात कही।





