तल्लीताल पुलिस नाबालिकों के वाहन चलाने पर सख्त , वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही।

खबर शेयर करें

नैनीताल: तल्लीताल थानाध्यक्ष श्री रमेश बोरा मय पुलिस टीम डांट चौराहे पर चैकिंग के दौरान 02 नाबालिग बच्चे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तल्लीताल बाजार की ओर जा रहे थे,जो नाबालिक प्रतीत हो रहे थे। दोनों ने अपनी उम्र 17-17 वर्ष बताई और बताया कि वे इंटर के छात्र हैं। वाहन स्वामी का पता कर नाबालिग को वाहन चलाने देने पर वाहन स्वामी निवासी बिन्दुखत्ता लालकुआं के विरुद्ध एमवी एक्ट की धारा 199ए के तहत एफआईआर पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धनौरी पी.जी.कॉलेज में एन. एस.एस.इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा एवं विविध कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

SSP नैनीताल की अपील
सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह एक दंडनीय अपराध है और इसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएँ हो सकती हैं, जिससे न केवल बच्चों की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉo संतोष कुमार कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कार्यकारी स्पोर्ट ऑफिसर नियुक्त।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad