नैनीताल में नहीं खुला रहस्यमय पत्थरबाज का राज,आयुक्त से शिकायत, क्षेत्र में दहशत।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में विगत कई दिनो से जिला पंचायत कार्यालय वाले श्रेत्र में रहस्यमय ढंग से रात में पत्थर गिरने की घटना हो रही हैं स्थानीय लोगों ने और पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी घरों की छत पर पत्थर आना बंद नहीं हुए जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है जिस पर स्थानीय निवासियो और राजेश चन्दोला, निवासी जिवाजी कॉटेज कम्पाउण्ड तल्लीताल जिला पंचायत के पास के द्वारा एक लिखित शिकायती पत्र आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल को दिया गया, जिसमें उनके द्वारा उल्लेख किया गया कि विगत 8-10 दिनों से शरारती एवं अराजक तत्वों द्वारा करीब शाम 07:00 बजे से जिला पंचायत मार्ग में भवनों पर पथराव किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया है। अराजक तत्वों द्वारा की जा रही पत्थरबाजी से सुधीर भट्ट पुत्र महेन्द्र चन्द्र भट्ट जो कि उसी क्षेत्र के निवासी हैं को भी चोट आयी है एवं इसके अतिरिक्त पुलिस के 02 सिपाहियों को भी पत्थर लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल न्यायालय में मानवता का उत्सव, न्यायाधीशों व अधिवक्ताओ ने किया रक्तदान।

उपरोक्त शिकायत का आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल दीपक रावत के द्वारा संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र के समस्त सी०सी०टी०वी० कैमरों का परीक्षण कर लिया जाये तथा जो भी इसमें टैक्निकल तरीके हो उनका भी परीक्षण कर दोषियों के विरूद्ध विधिसम्मत् कार्यवाही अमल में लायी जाय।

यह भी पढ़ें 👉  मेट्रोपोल पार्किंग बनेगी सभी सुविधाओं से पूर्ण, जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक।

श्रेत्र के पूर्व सभासद एवं समाज सेवी राजेन्द्र परगाई ने बताया कि, ‘यह कोई अफवाह नहीं, बल्कि लगातार हो रही वास्तविक घटनाएं हैं। उनके अनुसार पिछले आठ से दस दिनों से हर शाम या रात के समय
पत्थरबाजी हो रही है। कई बार 100 से 150 लोगों ने मिलकर आसपास के जंगल, सड़क और पूरे इलाके की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्धव्यक्ति नहीं मिला, सभी में भय का माहौल बना है।

राजेंद्र परगाई ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है, इसके अलावा कुमाऊं मंडल आयुक्त को भी पूरे मामले से अवगत
कराया गया है। पुलिस कई बार मौके पर पहुंचकर जांच कर चुकी है, लेकिन अब तक किसी पर नहीं पहुंच सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश पांडेय को इतिहास विषय में पी.एच.डी.उपाधि से सम्मानित, दुरस्त क्षेत्र बेलकोट का किया नाम रोशन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad