डी.एस.बी.परिसर के छात्र गौरव मठपाल ने फॉरेंसिक एप्टीट्यूड एंड कैलिबर टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण, बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित फॉरेंसिक साइंस विभाग के छात्र गौरव मठपाल ने प्रतिष्ठित फॉरेंसिक एप्टीट्यूड एंड कैलिबर टेस्ट (FACT) उत्तीर्ण कर विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

गौरव मठपाल ने वर्ष 2025 में डीएसबी परिसर के फॉरेंसिक साइंस विभाग से एम.एस.सी. फॉरेंसिक साइंस की उपाधि 80.05 सीजीपीए के साथ प्राप्त की। अध्ययनकाल के दौरान उन्होंने रीजनल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, रुद्रपुर तथा चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में इंटर्नशिप कर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय विभागीय शिक्षकों अपने पिता श्री प्रकाश चंद्र मठपाल तथा माता श्रीमती कृष्णा मठपाल को दिया है।
फॉरेंसिक एप्टीट्यूड एंड कैलिबर टेस्ट फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उच्च अध्ययन एवं पेशेवर अवसरों के लिए एक प्रतिष्ठित योग्यता परीक्षा मानी जाती है। यह परीक्षा अभ्यर्थियों के विषयगत ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता, तार्किक सोच तथा नैतिक निर्णय क्षमता का मूल्यांकन करती है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत ने गौरव मठपाल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन तथा विभागीय शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गौरव की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा वे भविष्य में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगे।
बायोमेडिकल साइंसेज एवं फॉरेंसिक साइंस विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण हैं। विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. राशि मिगलानी एवं डॉ. नगमा परवीन ने भी गौरव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  एनयूजे-इंडिया की नैनीताल जिला कार्यकारिणी गठित, 20 वरिष्ठ पत्रकारों को अहम जिम्मेदारी, पत्रकारों ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad