कालाढूंगी में मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर,घायल युवक को एसपी सिटी ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल।

खबर शेयर करें

कालाढूंगी:- सोमवार को दोपहर में बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आपस में टक्कर हो गई, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह जो कि रामनगर की ओर जा रहे थे उनके द्वारा तत्काल कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम को मौके पर बुलाया तो ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल संख्या UK 04 AL 6023 (हीरो स्प्लेंडर) से कालाढूंगी से अपने गांव की ओर जा रहे मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद तूफानी, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, उम्र 21 वर्ष, की सामने से आ रही स्कूटी संख्या UK 04 AH 9354 (टीवीएस एनटॉर्क) से टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  'गंवरा मैसर अनुष्ठान':-चौथे दिन दूर्वाष्टमी को स्थानीय महिलाओं के द्वारा बिरूड़ भाट की कथा के शेष भाग का गायन सामुहिक रूप से किया गया।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद फैज के चेहरे एवं शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), कालाढूंगी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 'अंतराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस' के विषय पर विधिक साक्षरता शिविर, गरीबी और अभाव के उन्मूलन के लिए जागरूकता।

दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  "विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस“ के अवसर पर अल्पसंख्यक मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad