नैनीताल प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई.. अफवाहों पर रोक, जिलाध्यक्ष ने किया खंडन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल नगर इकाई के लिए जो चर्चा की जा रही है कि इन नगर इकाइयों का कार्यकाल जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के द्वारा 2 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है ये असत्य निकली, बात का खंडन करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि विगत दिनों की गई बैठक में दोनों इकाइयों की एक करने के संदर्भ में दोनों अध्यक्षों को मिल करके निर्णय लेने और लिखित रूप से अपना निर्णय जिला को देने की बात कही गयी थी जिसे आज 2 वर्ष बढ़ाने की बात कहकर गलत प्रसारित किया जा रहा है, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेश पर दोनों इकाइयों में विधिवत सदस्यता अभियान चलाया जाने का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है, इस आदेश का उलंघन करने पर संगठनात्मक कार्यवाही की जायेगी।सदस्यता संपन्न होने के उपरांत ही दोनों इकाइयों के एका संबंधित विषय पर अब चर्चा की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  15 मार्च (शनिवार) को होली (छलड़ी) का स्थानीय अवकाश घोषित।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad