हल्द्वानी में एम.टी.वी. साइक्लिंग इवेंट 2025 का आयोजन, कुमाऊँ आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल :- कुमाऊँ आयुक्त/सचिव माoमुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा रविवार को राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और शिवालिक यूनिट नैनीताल द्वारा आयोजित 2025 एमटीवी साइक्लिंग इवेंट को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिलिंग रैली में कुल 50 प्रतिभागी मौजूद थे जो हल्द्वानी स्टेडियम से लाल बावन डांट फतेहपुर तक 25 किलोमीटर दूरी पूरी करने पश्चात और फिर मिनी स्टेडियम वापस पंहुची।

यह भी पढ़ें 👉  महात्मा गांधी की मूर्ति हटाने पर कांग्रेसियों ने किया विरोध ,धरना प्रदर्शन

इस मौके पर कुमाऊँ आयुक्त ने कहा कि साइकिलिंग इवेंट का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और खेल-सुरक्षा को बढ़ावा देना है। साथ ही सामुहिक सहभागिता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमल दी का आकस्मिक निधन, महिला अधिकारों के लिए मुखर रहने वाली आवाज हुई मौन।

इस अवसर पर सीएमओ नैनीताल डॉ हरीश पंत, तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे, भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक देवेंद्र जोशी,मोहन चंद, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम से निकली माॅ दुर्गा की शोभायात्रा,सरोवर नगरी हुई भक्तिमय।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad