नैनीताल के सुमित ने किया नाम रोशन,उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 25 वां स्थान किया हासिल।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में रहने वाले मेधावी छात्र सुमित फर्त्याल ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया और जानकारी के मुताबिक सुमित ने 25 वां स्थान हासिल कर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अपना नाम दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 30वें फागोत्सव का शुभारंभ, महिला होलियारों द्वारा होली जुलूस के स्वांग का सुंदर प्रदर्शन।

आपको बता दें की सुमित शहर के इंटरमीडिएट कालेजों में एकमात्र मेधावी छात्र है,जिसको टॉपर सूची में शामिल किया गया है। उसकी सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार व क्षेत्र वासियों को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर स्नो व्यू वार्ड और स्टाफ हाउस वार्ड के सभासदों व प्रकाश पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद ने मेधावी छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नगर के स्टाफ हाउस निवासी सुमित के पिता चंदन फर्त्याल मल्लीताल रॉयल किचन ढाबा में कुक जबकि मां कमला फर्त्याल पोस्ट ऑफिस में आरडी की एजेंट है। अपने परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे बड़े सुमित मर्चेंट नेवी में जाने तैयारी कर रहा है। सुमित ने कहा कि इसका श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  1.25 एमएलडी एसटीपी, भीमताल पर ऑनलाईन मॉनिटरिंग सिस्टम की प्रगति एवं निरीक्षण संबंधी प्रतिवेदन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad