हल्द्वानी:- माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल /जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएमओ के साथ बुधवार को हल्द्वानी में स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र गोलापार का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया,जिसमें दवाइयों की अनियमितता, मानक उल्लंघन और स्वच्छता व वेंटिलेशन की कमी समेत कई खामियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं एवं कमियां प्रकाश में आईं। नशा मुक्ति केंद्र में पाई गई अनियमितताओं को सुधारने की दिशा निर्देश दिए गए,निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी हल्द्वानी ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रजत भट्ट हल्द्वानी, एवं मनोचिकित्सक डॉ.हिमांशु कांडपाल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




