ब्रेकिंग:- नैनीझील में एक और शव निकलने से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर में लगातार झील से शव बरामद होने का घटनायें सामने आ रही हैं।अभी एक शव ठंडी सड़क के पास मिला जिसकी शिनाख्त की जा रही है, पुलिस कारणो की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रोफेसर डॉ. आशुतोष शर्मा को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान।

मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी 31 वर्षीय प्रकाश आर्य के रूप में हुई है, जो एक स्थानीय होटल में कार्यरत था। वह पिछले तीन दिनों से लापता था।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ,प्रदेश के सभी 13 जनपदों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग।

जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद्र आर्या नैनीताल स्थित एक होटल में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि वह बीते शनिवार रात करीब 8 बजे के बाद से लापता था। रात लगभग 9 बजे के बाद उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आने लगा ।काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने मल्लीताल कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।