नैनीताल में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कैरम टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल की जंग तेज,बार अध्यक्ष बने रेफरी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा स्व. प्रताप सिंह मौनी अधिवक्ता की स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में सोमवार को छठे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने स्वयं मैच रेफरी की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि सिंगल्स वर्ग में मनीष कांडपाल, हंसराज सिजवाली और चंद्रप्रकाश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है वहीं डबल्स वर्ग में राकेश सुयाल-संजय सुयाल व डी.एस. दानू-हंसराज सिजवाली की जोड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई टूर्नामेंट के अंतिम चरण की ओर बढ़ने के साथ खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगिता को देखने के लिए बार हॉल में अधिवक्ताओं और दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी सहित कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में वाहनों के चालान व सीज।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad