डी एस बी कैम्पस नैनीताल में वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लिए आयोजित इंटरव्यू

खबर शेयर करें

डीएसबी कैम्पस नैनीताल में वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लिए आयोजित इंटरव्यू में 177 विद्यार्थी शामिल हुए।कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के निर्देश पर गठित समिति द्वारा वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लिए विभिन्न विषयों के 188 विद्यार्थियों में से 177 विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया गया। इस इंटरव्यू में वाणिज्य, संगीत, गणित, आईटी, इतिहास, अर्थशास्त्र, फिजिकल एजुकेशन, रसायन, भौतिकी, बायोलॉजी, जूलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, फोरेंसिक साइंस, फार्मास्यूटिकल साइंस, बायोमेडिकल, योगिक साइंस आदि विषयों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 9 नवंबर को "एकल नृत्य प्रतियोगिता" का आयोजन, प्रतियोगिता में होगा नृत्य कौशल का प्रदर्शन।

समिति में प्रो. नीता बोरा, निदेशक डीएसबी परिसर नैनीताल, संकायाध्यक्ष कला प्रो. पदम सिंह बिष्ट,संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. निर्मला बोरा ढैला, प्रो. आशीष तिवारी निदेशक केयूआईआईसी, डॉ. रितेश साह, डॉ. विजय कुमार आदि शामिल थे। डॉ. हिरदेश शर्मा, डॉ. दीपिका पंत तथा दिलीप कुमार ने भी इस इंटरव्यू प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:-नैनीताल में दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक।

यह इंटरव्यू वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लिए चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, कौशल और अनुभव का प्रदर्शन करने का अवसर दिया गया तथा साक्षात्कार के आधार पर ही विद्यार्थियों का तीन महीने के लिए इंटर्नशिप के लिए चयन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व दिव्यांग दिवस:- हल्द्वानी में 3 दिसम्बर को भव्य कार्यक्रम, लाभार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण व राज्य स्तरीय पुरस्कार।
Ad Ad Ad Ad Ad