नैनीताल में 25-26 जुलाई को होगा इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग।

खबर शेयर करें

रिपोर्ट:- शीतल तिवारी,नैनीताल।

नैनीताल:- नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के तत्वावधान में नगर के गोवर्धन हॉल में आगामी 25 एवं 26 जुलाई को दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार, 01 स्कूटी व 01 मोoसाईकिल बरामद।

क्लब के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अब तक नैनीताल, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर, बाजपुर एवं गदरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ग्रीष्मकालीन प्रवास पर नैनीताल पहुंचे,राजभवन मे हुआ भव्य स्वागत।

नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में मार्शल आर्ट के प्रति रुचि बढ़ाना, खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा अनुशासन एवं आत्मरक्षा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,500 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad