नैनीताल जनपद देश में 5वें स्थान पर, नशा मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आयोजित ई–शपथ कार्यक्रम में नैनीताल जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले द्वारा नशामुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों और जन भागीदारी का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विकास भवन सभागार में 'जिला उद्योग मित्र' की बैठक आयोजित।

श्री गौतम ने जिले के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, विभागों, संस्थानों, विद्यार्थियों, युवाओं, विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान में प्रदान किए गए सहयोग की सराहना की व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार समन्वय और टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए नैनीताल को विभिन्न शासन–प्रशासनिक योजनाओं में लगातार अग्रणी जिला बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनीताल के हरीश चंद्र जोशी हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में ३८ वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल के लिए सम्मानित।

उन्होंने नशामुक्त समाज की दिशा में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी नागरिकों एवं सहयोगी विभागों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को किया पत्र प्रेषित, परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग।
ADVERTISEMENTS Ad Ad