हल्द्वानी में आबकारी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान,अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर रोक।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- लामाचौड़ एवं फतेहपुर क्षेत्र से लगातार प्राप्त हो रही अवैध मदिरा की शिकायतों के संबंध में आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा रविवार को क्षेत्र में सघन दबिश/चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आबकारी टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों एवं व्यक्तियों के ठिकानों पर जांच की गई तथा क्षेत्र में गहन तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  मा0उच्च न्यायालय ने की एसएसपी नैनीताल व पुलिस की प्रशंसा,मामले का स्वयं पर्यवेक्षण करने के दिये निर्देश।

जांच के दौरान टीम द्वारा कई स्थानों पर दबिश दी गई, परंतु किसी भी व्यक्ति के कब्जे से अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। इस कारण किसी भी अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अनियंत्रित थार खाई में गिरी, हल्द्वानी निवासी युवक की मौत।

आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से निरंतर चेकिंग एवं दबिश अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट सहित कैलाश जोशी उप आबकारी निरीक्षक, महेश लोहनी प्रधान आबकारी सिपाही व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शिवरात्रि से खड़ी होली गायन का शुभारंभ,शिव भक्ति और उत्साह के साथ रंगों का संगम....
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad