अधिवक्ता स्व. प्रताप सिंह मौनी स्मृति जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट, डी.एस.दानु / हंसराज और पंकज / तस्लीम की जोड़ी फाइनल में।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा अधिवक्ता स्व. प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट के 11वें दिन बार हॉल में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया डबल्स वर्ग के पहले सेमीफाइनल में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला डी.एस. दानु और हंसराज सिजवाली की जोड़ी ने मजबूत दावेदार संजय सुयाल व राकेश सुयाल की जोड़ी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पंकज कुमार और तस्लीम की जोड़ी ने गौरव व मुकेश को कड़े मुकाबले में हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में यशपाल आर्या, मुकेश चंद्रा, चंद्रप्रकाश और गौरव ने अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम चार में स्थान सुनिश्चित किया सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले 9 जून को खेले जाएंगे, जबकि 10 जून को सिंगल्स एवं डबल्स दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे टूर्नामेंट के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट सचिव संजय सुयाल सहित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बार एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का अभिनंदन समारोह आयोजित, अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण बताया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad