नैनीताल:- जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती श्रेत्र कृष्णापुर को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का जन आक्रोश बुधवार को सड़क पर जलूस के रूप में उभर कर आया। क्षेत्रवासियों द्वारा सप्ताह भर के सांकेतिक धरने के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने पर विशाल जन समूह ने तल्लीताल डांठ से जिला कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
नगर के कृष्णापुर श्रेत्र को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर उतर आया,एक सप्ताह के सांकेतिक धरने के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने तल्लीताल डांठ से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए।कलेक्ट्रेट पहुंचने पर डीएम ललित मोहन रयाल ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों और आईआईटी विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। डीएम ने तत्काल दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग जोड़ने तथा चार पहिया वाहनों के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराने का आश्वासन दिया। हालांकि क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया कि चार पहिया वाहनों के लिए सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद डीन भट्ट, राजेन्द्र परगाई , कैलाश रौतेला, सभासद सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार जोशी, कुर्बान अली, दीपेश भट्ट, पूर्णानंद भट्ट, जगदीश सुयाल, प्रदीप परगाई, मीना बिष्ट, रेखा जोशी, मोहन चंद्र जोशी व दीवान सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।





