भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन में बैठक, कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर बैठक, दिए निर्देश।

खबर शेयर करें

भीमताल:- विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार पांडे व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अमित वाजपेयी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने की राष्ट्रीय कार्य में सहयोग की अपील, जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य प्रारंभ।

जनपद के सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत पूर्व में किए गए और वर्तमान में चल रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समीक्षा के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के विकास और जनहित के लिए बैंकों को नए कार्य आवंटित किए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 हुई संपन्न, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल और वुडब्रिज स्कूल भवाली-भीमताल रहे अव्वल।

इनमें नैनीताल जिले का सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा लाइट, बाड़बंदी, वाहनों की व्यवस्था, वन्यजीवों के लिए पिंजरा स्थापना और शिक्षा में सहयोग के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अंतर्गत विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा को तिकोनिया चौराहे के सौंदर्यीकरण और रखरखाव तथा केनरा बैंक को काठगोदाम चौराहे का सौंदर्यीकरण और रखरखाव का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025-27 हेतु मेरिट सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों/संस्थानों का आवंटन।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को सभी आवंटित कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad