GRAPHiTE 2026: भीमताल के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में तीन दिवसीय कम्युनिटी हैकाथॉन आयोजित,टीम जैम्प ने हासिल किया पहला स्थान।

खबर शेयर करें

भीमताल:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 26 से 28 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कम्युनिटी हैकाथॉन GRAPHiTE 2026 का आयोजन किया गया। इसमें 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता और टीम वर्क के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित किए। 24 घंटे तक चले इस हैकाथॉन में टीम जैम्प (Team Zamp) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि टीम Devx दूसरे और टीम NPC तीसरे स्थान पर रही।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर भीमताल परिसर के निदेशक ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी तकनीकी क्षमताओं का बेहतर उपयोग करने, नए विचारों को व्यावहारिक समाधान में बदलने और प्रतियोगिता के दौरान सीखने के अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में गणेश चतुर्थी का भव्य शुभारंभ,“गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया”से गुंजा परिसर।

हैकाथॉन की शुरुआत 26 अक्टूबर को विशेषज्ञों की ओर से आयोजित तकनीकी कार्यशाला से हुई। इसके बाद 27 अक्टूबर को 24 घंटे की कोडिंग प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचारों पर काम करते हुए प्रोजेक्ट तैयार किए। इस दौरान टीमों ने कोडिंग, परीक्षण और तकनीकी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने नवाचारों को वास्तविक स्वरूप दिया। 28 अक्टूबर को प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिसके बाद विजेताओं की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न तकनीकी कंपनियों से जुड़े नौ विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इनमें टीसीएस के एआई एवं क्लाउड इंजीनियर दैपायन गुहा, रिथिंक सिस्टम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं एजेंटिका एआई के संस्थापक इंजीनियर ज्योतिर्मय रॉय, टीसीएस के एआई इंजीनियर एवं अंतरराष्ट्रीय पेटेंट धारक अविक अग्रवाल और फुल स्टैक इंजीनियर देवेश तुलस्याण शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  'परम्परा' ने बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी ए.एन.सिंह (गुरुजी) को पहली पुण्यतिथि पर किया याद।

इसके अलावा ZEROCRM के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं Ruin Run के संस्थापक सुक्रित देब, HackNest की राजश्री चौधरी, Ruin Run की सह-संस्थापक दितिप्रिया लाहा, MIRO के स्वर्णाभ भट्टाचार्य, BNP Paribas के मयंक के. तथा TechGeeks के टेक लीड दिनेश चंद्र पांडेय ने भी प्रतिभागियों को अपने अनुभवों से लाभान्वित किया। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग को समझने का अवसर मिला।

समापन समारोह में परिसर के निदेशक ने प्रतिभागियों के उत्साह, मेहनत, रचनात्मकता और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों पर विश्वास रखने, निरंतर सीखने और समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार करते रहने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  डी.एस.बी.परिसर, नैनीताल में महिला स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला।

विजेता टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और तकनीकी नवाचार के लिए प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, सभी प्रतिभागियों को भी उनके सक्रिय योगदान के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को उद्योग जगत के सहयोगियों, जिनमें iSureMedia Private Limited शामिल है, का भी समर्थन प्राप्त हुआ।

विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस हैकाथॉन ने विद्यार्थियों को अपने तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप में लागू करने, उद्योग विशेषज्ञों से सीखने और रोजगार के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान किया। GRAPHiTE 2026 के माध्यम से विश्वविद्यालय ने तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार, सहयोग और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad