नैनीताल:- डी.एस.बी.परिसर में शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ‘कूटा’ ने नव नियुक्त कुलसचिव प्रॉ.रजनीश पांडे का स्वागत किया तथा डॉ.पांडे को शॉल उड़ाकर तथा देवदार का पौधा भेट कर सम्मानित किया । प्रॉ.पांडे वनस्पति विज्ञान के मिशन ग्रीन में पदम ,बांज ,बुरांश के पौधे लगाए । इस अवसर पर प्रॉ.पांडे ने कहा कि पौधे लगाना जीवन की सकारात्मकता के साथ खुशियां देने का कार्य करता है । विभागाध्यक्ष वनस्पति एवं कूटा अध्यक्ष प्रॉ. ललित तिवारी ने कहा कि पौधे जीवन की ऊर्जा है तथा हरित पृथ्वी मानवीय परंपरा है । प्रो.रजनीश पांडे डीन आर्ट्स के साथ विभागाध्यक्ष इकोनॉमिक्स है तथा पूर्व में परीक्षा नियंत्रक भी रह चुके है । इस अवसर पर प्रॉ. रजनीश पांडे को शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम में डीन साइंस प्रोफ. संजय पंत ,पूर्व विभागाध्यक्ष ज्योग्राफी प्रो. आर सी जोशी , विभागाध्यक्ष इतिहास प्रॉ. संजय घिल्डियाल , प्रॉ. सुषमा टम्टा ,प्रॉ. नीलू लोधयाल, प्रॉ. आशीष तिवारी , विभागाध्यक्ष समाज शास्त्र प्रॉ. ज्योति जोशी ,प्रॉ. दीपक पालीवाल , डॉ जितेंद्र लोहनी , मधुसूदन ,डॉ दलीप , डॉ पंकज भट्ट , विशाल सिंह लीला ,मोहित ,भावना,कविता आदि ने पौधारोपण किया ।






