नंदा गौरा के लिए आवेदन अब 20 दिसंबर तक:- रेखा आर्या।

खबर शेयर करें

नैनीताल, 1 दिसंबर। नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के क्रम में विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला किया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहले इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई थी। कन्या जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए अभी तक 30000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली के नगारी गांव में अपने पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार, खर्चे का हिसाब पूछने पर कर दी हत्या।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश में कई जगह लोगों ने बताया कि पात्र होने की बावजूद में विभिन्न वजहों से अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे लोगों को अवसर देने के लिए योजना के आवेदन की तारीख को 20 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष,महिला उद्यमिता विकास परिषद द्वारा समीक्षा बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर चर्चा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुधार का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके बाद यह तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के अंदर आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन, 8विकासखंडों से 23 छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad